12 घंटे में हत्या कांड का खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। यह मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सुबह मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में 15 मार्च 2026 की सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मो० फैजान के रूप में हुई।
दोस्त ने ही घर से बुलाकर ले गया था
जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि 14 मार्च की शाम करीब 8 बजे मृतक को उसका दोस्त मो० अजहर अंसारी उर्फ उद्दीन घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशे के दौरान हुआ विवाद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने और फैजान ने साथ में नशा किया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से फैजान की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई की सराहना
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए Nalanda Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।






Total Users : 10074626
Views Today : 1490