रंगदारी कांड में बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी ‘पगला यादव’ गिरफ्तार
Bihar Police ने रंगदारी और फसल बर्बादी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मनिहारी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।
200 बीघा गेहूं की फसल जोतकर किया बर्बाद
जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के कॉटाकोश निवासी राम गोपाल यादव ने आवेदन देकर बताया कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे आरोपी रामनिवास यादव उर्फ पगला यादव अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैस होकर पहुंचा।
आरोप है कि उसने धमकी देते हुए लगभग 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल को जोतकर बर्बाद कर दिया। साथ ही आसपास के किसानों से हथियार के बल पर रंगदारी भी मांगी गई।
थाना जाने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित के अनुसार आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में मनिहारी थाना में कांड संख्या 73/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए Katihar Police ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी रामनिवास यादव उर्फ पगला यादव को मिर्जापुर बघार गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।






Total Users : 10074626
Views Today : 1490