Explore

Search

March 4, 2026 4:04 am

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पटना, 3 अगस्त 2025।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित पटेल भवन में गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राज्य की आपदा तैयारियों, वर्षा की स्थिति, नदियों के जलस्तर और फसलों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र (State Emergency Operation Centre – SEOC) का भी दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों की 24×7 सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह केन्द्र आपदा के समय राज्यवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में इस बार अच्छी वर्षा होने से किसानों को रोपनी कार्य में सहायता मिल रही है। लेकिन नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और पूर्व निर्धारित एस.ओ.पी. (Standard Operating Procedure) के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।”

उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य की पहले से ही पुख्ता व्यवस्था कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय सबसे अहम है।

कृषि व आपदा को लेकर शासन की तत्परता

मुख्यमंत्री के इस दौरे को मौजूदा मानसून सीजन के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है। जहां एक ओर अच्छी वर्षा कृषि कार्य के लिए वरदान बनी है, वहीं नदियों के बढ़ते जलस्तर से संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार सतर्क है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव, गृह विभाग; प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!