मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर–महुली–पुनपुन पथ (फेज-2) के अंतर्गत सिपारा गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया
नीतीश कुमार ने आज मीठापुर–महुली–पुनपुन पथ (फेज-2) के अंतर्गत सिपारा गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज तथा सिपारा–मीठापुर एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना शहर में आवागमन और सुगम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी तथा पटना–गयाजी मार्ग पर यात्रा भी और आसान हो जाएगी।
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने मीठापुर फ्लाईओवर को चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जोड़ने हेतु बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के तैयार होने से करबिगहिया क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा होगी।






Total Users : 10068059
Views Today : 833