Explore

Search

March 3, 2026 10:15 am

सीएम नीतीश ने पटना में कई विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम नीतीश ने पटना में कई विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा में तेज़ी से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

सीएम ने पटेल गोलंबर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक, तथा ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेटाइन नाले पर हो रहे भूमिगत नाला एवं 4 लेन सड़क निर्माण की स्थिति देखी। यह योजना नाले के पक्कीकरण और उसके ऊपर सड़क निर्माण से जुड़ी है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भूमिगत नाले का काम गुणवत्तापूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

इसके बाद उन्होंने राजीव नगर के भूमिगत नाले पर जारी निर्माण का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जलजमाव से बड़ी राहत मिलेगी और नाले के ऊपर बन रही टू-लेन सड़क से बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इससे शहर और अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित दिखेगा।

इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क और उसे जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की प्रगति भी देखी।

मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण दौरा स्पष्ट करता है कि सरकार राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुगठित बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!