रोसड़ा के खैरा में आस्था और भाईचारे का प्रतीक बना दरगाह मेला
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में परंपरागत दरगाह मेला का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। इस मेले में दूर-दराज से आए जायरीन और श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
दरगाह मेला आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का अनुपम उदाहरण है, जहाँ सभी धर्म और समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें, खान-पान की सजी दुकानों ने खास आकर्षण पैदा किया। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मेला समिति पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
ग्रामीणों और मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।






Total Users : 10068911
Views Today : 450