Degree College News 2025: सांसद शांभवी का शिक्षा मंत्री को पत्र, सिंघिया प्रखंड का नाम नहीं होने पर उठे सवाल
विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग, सांसद शांभवी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद Shambhavi Choudhary ने जिले के कई प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर बिहार सरकार से औपचारिक मांग की है। सांसद ने बिहार के शिक्षा मंत्री को 17 अगस्त 2025 को पत्र लिखकर कहा है कि उच्च शिक्षा के अभाव में क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
📄 इन प्रखंडों का किया गया उल्लेख
पत्र में जिन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की गई है, वे इस प्रकार हैं:
समस्तीपुर जिला:
खानपुर
कल्याणपुर
वारिसनगर
दरभंगा जिला:
बहेड़ी
कुशेश्वरस्थान पूर्वी
कुशेश्वरस्थान पश्चिमी
सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इन क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और सामाजिक बोझ बढ़ता है।
🎓 युवाओं के भविष्य का सवाल
पत्र में कहा गया है कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और युवाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा भी प्रबल है। यदि इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाती है तो इससे शिक्षा स्तर में सुधार के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
❓ सिंघिया प्रखंड का नाम नहीं, उठे सवाल
हालांकि आश्चर्यजनक रूप से सिंघिया प्रखंड का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में सिंघिया प्रखंड से बड़ी बढ़त मिली थी, इसके बावजूद पत्र में इस क्षेत्र का उल्लेख नहीं होना लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे भेदभाव के रूप में भी देख रहे हैं।
वहीं रोसड़ा के विधायक Virendra Kumar ने बिहार विधानसभा में सिंघिया स्थित केजी एकेडमी में डिग्री कॉलेज संचालित करने की मांग उठाई थी। उनके इस प्रयास को क्षेत्र की जनता ने सराहा था।
अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है और क्या भविष्य में सिंघिय के केजी एकेडमी को भी इस सूची में शामिल किया जाता है या नहीं।






Total Users : 10064608
Views Today : 483