भीषण ठंड के बावजूद सिंघिया में सरकारी अलाव की व्यवस्था नदारद
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड एवं सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद सरकारी स्तर पर कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों के आसपास अलाव नहीं जलने से आम लोगों, खासकर गरीब, बुजुर्ग और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड लगातार बढ़ रही है, इसके बावजूद न तो प्रखंड प्रशासन और न ही नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल की गई है। इस मामले को लेकर कई लोगों ने प्रखंड स्तर पर अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब अलाव जलाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन जनता की मांग पर कब तक संज्ञान लेता है और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं या नहीं।






Total Users : 10068797
Views Today : 1886