सिंघिया में बाल विकास परियोजना द्वारा कुंवारी कन्याओं को मिला मुफ्त स्कूली बैग, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को बढ़ावा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में बाल विकास परियोजना के तहत कुंवारी कन्याओं के बीच निःशुल्क स्कूली बैग का वितरण किया गया। यह पहल बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधु प्रियदर्शनी के नेतृत्व में की गई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बालिकाओं को स्कूली बैग किट्स दिए गए। इस मौके पर पदाधिकारी ने बताया कि यह वितरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है और उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर एलएस राधा कुमारी, मिथिलेश कुमारी, राम कृपाल महतो समेत कई कर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।






Total Users : 10076368
Views Today : 1342