Explore

Search

March 3, 2026 6:08 pm

आयुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पर प्रमण्डलीय बैठक

आयुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था पर प्रमण्डलीय बैठक

दरभंगा, 16 जुलाई 2025:
दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त  कौशल किशोर की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक प्रमण्डल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर, मधुबनी एवं दरभंगा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उपस्थित थे।

प्रमुख बिंदु:

जन वितरण प्रणाली (PDS):
आयुक्त ने तीनों जिलों के आपूर्ति पदाधिकारियों से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की अनुज्ञप्तियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र विज्ञापन प्रकाशित कर उन्हें भरने के निर्देश दिए। दरभंगा व मधुबनी द्वारा बताया गया कि विज्ञापन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

राशन कार्ड जाँच:
प्रत्येक प्रखंड में जून माह में जनरेट किए गए नए राशन कार्ड की जांच स्वयं करने के निर्देश दिए गए। यूनिक आईडी कार्ड जिनके अंतिम अंक 01-05 हैं, उनकी विशेष जांच करने को कहा गया।

निरीक्षण एवं फीडबैक:
सभी आपूर्ति पदाधिकारियों से पीडीएस दुकानों की निरीक्षण रिपोर्ट एवं फीडबैक मांगा गया। आयुक्त ने कहा कि पूर्व में दिए गए लक्ष्यों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी और निरीक्षण प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं।

ई-केवाईसी और कार्ड निरस्तीकरण:
ई-केवाईसी कार्य को 100% पूर्ण करने और अपात्र कार्डधारकों के कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए गए।

धान अधिप्राप्ति और खाद्यान्न भंडारण:
धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधकों से खाद्यान्न की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, लंबित सर्टिफिकेट मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

उपस्थित पदाधिकारी:

बैठक में आयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्राधिकार सचिव राजेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा राकेश रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!