Explore

Search

March 3, 2026 6:09 pm

दरभंगा में पेयजल संकट से निपटने को युद्धस्तर पर प्रयास, 168 मरम्मति दल तैनात

दरभंगा में पेयजल संकट से निपटने को युद्धस्तर पर प्रयास, 168 मरम्मति दल तैनात

दरभंगा, 16 जुलाई 2025 – जिले में चल रहे पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के नेतृत्व में सभी संबंधित विभाग पूरी तरह से सक्रिय हैं।

अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने जानकारी दी कि सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा विभिन्न प्रखंडों में 168 मरम्मति दल कार्यरत हैं। दरभंगा सदर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, अलीनगर, बिरौल जैसे प्रखंडों में टीमों की संख्या बढ़ाई गई है।

शहरी क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं:

नगर निगम, दरभंगा में 24 सिंटेक्स टैंक, 863 सबमर्सिबल और 9 जल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति हो रही है। 8 स्थलों पर प्याऊ भी लगाए गए हैं।

नगर परिषद जाले और बेनीपुर में क्रमश: 6-6 टैंकर, 6 प्याऊ व 26 सिंटेक्स टंकी से आपूर्ति की जा रही है।

बहेड़ी, सिंहवाड़ा, कमतौल, हायाघाट, भरवाड़ा, घनश्यामपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान पूर्वी जैसे नगर निकायों में भी सिंटेक्स, टैंकर, वाटर एटीएम व प्याऊ के माध्यम से जल वितरण जारी है।

हायाघाट व भरवाड़ा में नए सबमर्सिबल की अधिष्ठापन प्रक्रिया चल रही है ताकि दीर्घकालीन समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुसार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन की आम जनता से अपील है कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!