Explore

Search

February 24, 2026 9:56 am

इटावा पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा, विदेशी महिला समेत कई लोग गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा, विदेशी महिला समेत कई लोग गिरफ्तार

इटावा, उत्तर प्रदेश, 23 फरवरी 2026: जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र, शास्त्री चौराहा, स्टेशन रोड पर अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर एक विदेशी महिला सहित कई लोग हिरासत में लिए गए और स्पा सेंटर को सील कर दिया गया।
छापेमारी की वजह
स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायत पुलिस को मिली।
कानपुर की एक महिला ने एसपी से शिकायत की कि संचालक विशाल मिश्रा ने गलत काम करने के लिए दबाव डाला और मना करने पर मारपीट की।
पुलिस कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर में छापेमारी की।
मौके से महिलाओं को हिरासत में लेकर वन स्टाफ सेंटर भेजा गया।
स्पा सेंटर से सामग्री, दस्तावेज और दवाइयां बरामद हुई।
स्पा सेंटर संचालक विशाल मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
प्रारंभिक जांच में खुलासा
सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के संचालित हो रहा था।
छापेमारी में मिली विदेशी महिला और अन्य वर्कर पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी अभय नारायण ने बताया कि यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!