Explore

Search

March 19, 2026 11:42 pm

संकुल केंद्रों पर शुरू हुआ कक्षा 3 से 8 तक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 350 से अधिक शिक्षकों लगाए गए

संकुल केंद्रों पर शुरू हुआ कक्षा 3 से 8 तक की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 350 से अधिक शिक्षकों लगाए गए

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत वार्षिक मूल्यांकन को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार से संकुल स्तर पर कक्षा तीन से आठ तक की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी गई। प्रखंड के कुल 17 संकुल केंद्रों पर यह कार्य एक साथ प्रारंभ हुआ, जहां 350 से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।
मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। सभी मूल्यांकनकर्ताओं को अपने अपने विद्यालय के बच्चों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच से अलग रखा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। प्रत्येक संकुल केंद्र पर संचालक एवं समन्वयक की निगरानी में कार्य संचालित हो रहा है, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। विभिन्न संकुल केंद्रों पर प्रिंस कुमार, श्याम बाबू, नीतीश कुमार, राजेंद्र बैठा, सीमा कुमारी, रंजीत कुमार राय, गौतम कुमार सिंह, रोशन कुमार, निरंजन प्रसाद, रोशन कुमार राम, शंकर राय, पवन कुमार राम, पवन कुमार सिंह, पवन राज सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं सक्रिय रूप से मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। सभी शिक्षकों को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान बीईओ रामजन्म सिंह ने विभिन्न संकुल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तरह संगठित और नियंत्रित व्यवस्था के तहत मूल्यांकन कार्य संपन्न होने से न केवल परिणामों की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि छात्रों और अभिभावकों का भरोसा भी शिक्षा व्यवस्था पर मजबूत होगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!