Explore

Search

March 17, 2026 11:55 am

बिहार में भयंकर बारिश, 2 दिन पूरे राज्य में तो 2 दिन इन जिलों में बौछार

बिहार में भयंकर बारिश, 2 दिन पूरे राज्य में तो 2 दिन इन जिलों में बौछार

 

बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने को लेकर चेतावनी जारी की है. शनिवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. वहीं तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बिहार में भारी बारिश: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ लाइन मध्य बिहार से होकर गुजर रही है. इसके चलते मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. इस टर्फ लाइन के प्रभाव के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका विभाग ने व्यक्त की है.

इन जिलों में भयंकर बारिश: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शनिवार 26 जुलाई को बक्सर, कैमूर (भभुआ), किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, गया, नवादा, जहानाबाद,वैशाली, सारण,सिवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण,सीतामढ़ी, शिवहर में मेघगर्जन,वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

रविवार को इन जिलों में बारिश: अररिया, किशनगंज, सुपौल में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और खगड़िया सहित कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वज्रपात और मेघगर्जन की भी चेतावनी जारी की गई है. 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

28-29 को भी बारिश: बिहार में 28 और 29 जुलाई को भी बारिश होने की संभावना जतायी गई है. 28 जुलाई को बिहार के 24 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की आशंका है. वहीं 29 जुलाई को पूरे बिहार में इंद्र देवता बरसेंगे.
बढ़ रहा नदियों का जलस्तर: लगातार बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी और बूढ़ी गंडक जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. खासकर पटना, गया, जहानाबाद और मुंगेर जैसे क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर चुका है. वहीं प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!