Explore

Search

March 4, 2026 7:30 pm

समान नागरिक संहिता” (UCC – यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने वाला प्रथम राज्य

“समान नागरिक संहिता” (UCC – यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने वाला प्रथम राज्य

स्वस्थ बेटी उज्जवल भविष्य के तहत बच्चों को शपथ दिलाई

नैनीताल| 5, दिसंबर, 2025
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल में UCC से संबंधित एक कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया। कार्यशाला के माध्यम से पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड “समान नागरिक संहिता” (UCC – यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने वाला प्रथम राज्य है। इसके माध्यम से सभी लोगों के पारिवारिक और निजी मामलों जैसे विवाह, तलाक, संपत्ति, गोद लेना आदि के लिए समान कानून लागू होंगे।

अधिवक्ता संगीता टाकूली ने जानकारी डी कि 26 मार्च, 2010 के बाद जिनका भी विवाह हुआ है उनका पंजीकरण अनिवार्य है और 27 जनवरी, 2025 के बाद होने वाली सभी शादियों के लिए विवाह पंजीकरण 60 दिन के अंदर करवाना आवश्यक है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा UCC नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वस्थ बेटी उज्जवल भविष्य के तहत बच्चों को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमा फ़कलियाल द्वारा प्रजनन, स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, गर्भाशय, कैंसर जैसे विषय में चर्चा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ रेनू मार्तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग की गई और करियर के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति से जेंडर स्पेशलिस्ट चंद्रा द्वारा तेरे मेरे सपने की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य जयश्री, सेक्टर सुपरवाइजर कविता और कुसुम लता के साथ OSC नोडल नीलम नाथ आदि उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!