Explore

Search

February 14, 2026 5:37 am

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में यूजीसी बिल के समर्थन मे छात्रों का पैदल मार्च:-*

*समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में यूजीसी बिल के समर्थन मे छात्रों का पैदल मार्च:-*

हसनपुर के विभिन्न छात्र युवा नौजवानों ने 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को युजीसी रेगुलेशन के समर्थन में पैदल मार्च निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र शामिल हुए, हसनपुर चीनी मिल से नारे-बाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय हसनपुर तक पहुंच कर सभा किया, सभा का अध्यक्षता दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रेम लाल राम ने किया और कहा ugc 2026 लागू होना चाहिए, ugc लागू होने से विश्व विद्यालयों में समानता स्थापित होगा,
सभा का संचालन छात्र नेता रुपेश कुमार ने किया, उन्होंने ugc रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक को सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध बताया, उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान जातीय सामाजिक और लैंगिक भेदभाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा हैं।
सभा को संबोधित रामबाबू रंगीला डीके आनंद ने किया और कहा यूजीसी रेगुलेशन 2026 सरकार को पुनः लागू करना होगा क्योंकि आजादी के इतने सालों के बाद भी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक छात्रों के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव किया जाता है, खासकर के शिक्षा लाइन में, क्योंकि हर क्षेत्र के हर ऊंचे से ऊंचे पोस्ट पर मात्र 15% लोग अपना कब्जा जमाए हुए है, जिससे देश में ना सरकार का महत्व बच रहा है ना संविधान का, देश में सामाजिक भेदभाव, भ्रष्टाचार,अपराध और तानाशाह चरम पर पहुंच चुका है, इसी तानाशाही का जीता जागता उदाहरण है ये UGC बिल, क्योंकि सरकार के द्वारा लागू करने के बावजूद भी महज 3 दिनों में, महज मुट्ठी भर लोगों के डर से UGC बिल पर रोक लग जाना, साथ ही सरकार के साथ साथ सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यूं ही अगर मात्र 10 से 15% लोगों के डर से 85% वालों का अधिकार मरता रहा तो मंडल आयोग पर भी खतरा हो सकता है, जिसे हमलोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमलोग भी जागरूक हैं और सरकार को अपने फैसले पर पुनः आना चाहिए, क्योंकि देखने और सोचने वाली बात है कि जब EWS जैसे कानून आता है तो उसका विरोध नहीं होता है लेकिन वहीं जब UGC आता है तो मात्र मुट्ठी भर लोगों के डर से सुप्रीम कोर्ट भी अपना असली चेहरा सामने रख देता है।

मौके पर – संजय कुमार, रुपेश कुमार, अजय माही, हीरा कुमार, रामकुमार, राजा बाबू, मनीष कुमार, अंकुश कुमार, मोनू कुमार, रमेश राम, गुरुचरण राम, मकुन कुमार, प्रभाकर कुमार, दिलखुश, प्रिंस, राणा, नीरज, अंशु, मुकेश, कुमार गौरव, धनेश्वर, सुनील के साथ साथ सैकड़ों छात्र नौजवान उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!