Explore

Search

February 16, 2026 11:19 am

Gold-Silver Crash: रिकॉर्ड स्तर से गिरे सोने के दाम, चांदी दोगुनी रफ्तार से हुई सस्ती.

Gold-Silver Crash: रिकॉर्ड स्तर से गिरे सोने के दाम, चांदी दोगुनी रफ्तार से हुई सस्ती.

 

ग्वालियर के सराफा बाजार में पिछले 17 दिनों ने जो मंजर दिखाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने 29 जनवरी के रिकॉर्ड स्तर पर की होगी। आसमान छूत्ती कीमतों के बीच महज सवा दो हफ्ते में चांदी 37.65 फीसदी लुढ़क कर ‘अर्श से फर्श’ पर आ गई है, तो सोना भी 15.18 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 28,000 प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है।

जहां एक ओर भारी नुकसान से निवेशकों की धड़कनें तेज है, वहीं दूसरी ओर शादी-ब्याह (सहालग) के सीजन में आम ग्राहकों के लिए यह किसी ‘महा-सेल’ से कम नहीं है। यह गिरावट निवेश का सही मौका है या बाजार की ये बेचैनी अभी और बढ़ेगी ? इसे लेकर अभी भी सराफा बाजार में असमंजस का माहौल बना हुआ है। (Gold-Silver Crash)

चांदी के गिरने की रफ्तार तेज
29 जनवरी को जो सोना और चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर थे, 14 फरवरी तक आते-आते उनकी चमक फीकी पड़ गई है। आंकड़ों की जुबानी कहें तो चांदी ने प्रति किलो 1,52,500 की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की है, जबकि सोना 28,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक टूट गया है। विलवस्प बात यह है कि चांदी की गिरने की रफ्तार सोने के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा रही है।
प्रॉफिट बुकिंग और ग्लोबल प्रेशर- 29 जनवरी को सोना-चांदी अपने ऐतिहासिक शिखर पर थे। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़ेनिवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग की। जब ऊंचे दामों पर बिकवाली शुरू हुई, तो कीमतों में तेजी से सुधार देखने को मिला।
चांदी में औद्योगिक मांग- की कमी सोने के मुकाबले चांदी के दोगुना ज्यादा गिरने का मुख्य कारण इसकी औद्योगिक प्रकृति है। वैश्विक स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग डेटा में सुस्ती व इन्वेंट्री बढ़ने की खबरों ने चांदी की कीमतों पर सोने से कहीं अधिक यथाव डाला, जिससे यह 37% तक टूट गई।
भाव गिरते ही खरीदार सराफा पहुंचने लगे
सोना-चांदी के वामों में गिरावट जारी है। कारोबारी इसे भाव करेक्शन बता रहे हैं। पूरा फरवरी माह सोना-चांदी में भारी गिरावट वाला भी बताया जा रहा है। सोना-चांदी व्यवसायी संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन और सराफा कारोबारी गौरव गोयल के मुताबिक दामों में गिरावट के चलते एक बार फिर से खरीदारों ने बाजार का रुख किया है। सहालग सीजन के चलते फिर से पूछ-परख निकल पड़ी है।

एक्सपर्ट टिप
खरीदारों के लिए- जो लोग शादियों के लिए गहने बनवाना चाहते हैं, उनके लिए यह पिछले एक साल का सबसे बेहतरीन समय है। 15-37 फीसदी तक की यह छूट बजट में बड़ी राहत देगी।

निवेशकों के लिए- बाजार अभी अस्थिर है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सारा पैसा एक साथ लगाने के बजाय ‘सिप’ मोड यानी किश्तों में खरीवारी करें, ताकि गिरावट का और लाभ मिल सके। (
यदि आपने 29 जनवरी को 10 लाख का निवेश किया होता, तो 14 यह होती फरवरी को उसकी वैल्यू ये होगी

सोने में निवेश रुपए का घाटा- 10,00,000 रुपए-8,48,200 रुपए (लगभग 1.51 लाख)

चांदी में निवेश : 10,00,000 रुपए-6,23,500 रुपए (लगभग 3.76 लाख रुपए का घाटा)

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!