Explore

Search

March 18, 2026 11:12 pm

सिंघिया में भव्य इफ्तार पार्टी, BDO विवेक रंजन ने दिया एकता का संदेश | Bihar News

सिंघिया में बीडीओ विवेक रंजन की अध्यक्षता में इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन परिसर में बुधवार देर शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की। इफ्तार पार्टी में प्रखंड के जनप्रतिनिधि एवं कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रखंड बीसी मो. सोहराब आलम, उप प्रमुख रिंकू सिंह सहित राकेश कुमार, राजा राम याजी, अतुल राय, संतोष कुमार पासवान, शिव नारायण यादव, अनिल पासवान, त्रिपुरारी झा, नीरज झा, सुजीत कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार झा, कुमोद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीडीओ, उप प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी को रमजान पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।बताया गया कि इस प्रखंड मुख्यालय में पहली बार इस तरह पदाधिकारियों और कर्मी के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है

इफ्तार पार्टी के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!