समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: SH-88 पर पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौ “त
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिंघिया-बहेड़ी मुख्य सड़क (SH-88) पर फुलहरा चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को आमने-सामने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक सिंघिया की ओर से बहेड़ी की तरफ जा रहा था, जबकि पिकअप वाहन (BR07GC6425) बहेड़ी से सिंघिया की दिशा में आ रहा था। फुलहरा चौक के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना की पुलिस टीम—पुलिस पदाधिकारी एडिसन कुमार, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी और सुभाष यादव—दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक बहेड़ी प्रखंड के बिंडीहुली गांव का रहने वाला हो सकता है। पुलिस पहचान सुनिश्चित करने और फरार चालक की तलाश में कार्रवाई कर रही है।






Total Users : 10061683
Views Today : 216