Explore

Search

March 4, 2026 8:50 pm

पैसे दोगे तो दरोगा बनवा दूंगा..” फर्जी DSP बनकर युवक से ठग लिये 19 लाख 40हजार

पैसे दोगे तो दरोगा बनवा दूंगा..” फर्जी DSP बनकर युवक से ठग लिये 19 लाख 40हजार

बिहार के बेगूसराय से अजब गजब खबर सामने आई. यहां एक शख्स पहचान बताकर रुतबे से रहता था. अकड़ अफसरों वाली रखता था. उसे देखकर पुलिस वाले सलाम ठोकते थे. इतनी ही नहीं बल्कि नकली वर्दी पहनकर लाखों की कमाई कर रहा था. पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी. पुलिस ने फर्जी डीएसपी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर 19 लाख की ठगी का आरोप है.
बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है. आरोपी करण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी और आज तेघरा थाने की पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है. आरोप लगाया जा रहा है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर का रहने वाला करण कुमार फर्जी डीएसपी बनकर ठगी का काम करता था. वह अपने आप को पहले एस आई के रूप में प्रस्तुत करते हुए औरंगाबाद जिले में पोस्टेड बताता था.
करण कुमार पर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहारा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि दरोगा बहाली के नाम पर उनसे चेक ऑनलाइन पेमेंट और अन्य माध्यमों से करण कुमार ने 19 लाख 40000 रुपए लिए थे. अभिषेक कुमार के अनुसार यात्रा के क्रम में उनकी मुलाकात करण कुमार से एक लाइन होटल पर हुई थी. उस वक्त वह एक दरोगा की वर्दी में बाइक पर सवार थे और बातचीत के क्रम में ही उन्होंने अभिषेक कुमार के बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए उसे दरोगा बहाली में उत्तीर्ण करने का प्रलोभन दिया था. धीरे-धीरे एक बड़ी रकम उससे वसूली गई थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे करण कुमार ने अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन उठाना भी बंद कर दिया था
उनकी मुलाकात एक बार फिर गौरा के पास हुई थी. जहां पर करण कुमार ने अभिषेक कुमार के साथ गाली गलौज की थी और जाति सूचक गाली भी दी थी. मामले के बाद अभिषेक कुमार ने करण कुमार के ऊपर तेगड़ा थाने में ठगी और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. बीते शाम तेघड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि करण कुमार अपने घर पर ही मौजूद हैं. तत्पश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर करण कुमार को हिरासत में लिया. फिलहाल, करण कुमार से पूछताछ की जा रही है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!