*नगर भवन परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय, संस्कृत विद्यालय एवं पार्क का जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण*
आज दिनांक 29.12.2025 को जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा नगर भवन परिसर, नवादा में अवस्थित केंद्रीय पुस्तकालय का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं शेष बचे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुस्तकालय से संबंधित शेष सभी कार्यों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि नए पुस्तकालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उसका विधिवत संचालन प्रारंभ किया जाए। पुस्तकालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों एवं आमजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर भवन परिसर में स्थित जर्जर अवस्था में बने एंग्लो संस्कृत विद्यालय भवन का ध्वस्त करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही परिसर में निर्माणाधीन पार्क के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर भवन परिसर को एक सुव्यवस्थित, उपयोगी एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री सत्येन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।






Total Users : 10069036
Views Today : 956