Explore

Search

February 5, 2026 3:44 am

शोभायात्रा व झांकी के द्वारा दिया गया शिव जयंती महोत्सव का आमंत्रण*

*शोभायात्रा व झांकी के द्वारा दिया गया शिव जयंती महोत्सव का आमंत्रण*

मोहिउद्दीन नगर: आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से जन-जन को ईश्वरीय संदेश देने व कल न्यू पेट्रोल पंप के सामने मंगल भवन में होने वाले 90 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में आमंत्रण देने हेतु एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही साथ शिव भोलेनाथ बाबा, भारत माता एवं श्री लक्ष्मी श्री नारायण की झांकी भी निकाली गई, जिसे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

झाँकी में यह दर्शाया गया कि सर्व आत्माओं के परमपिता परमात्मा शिव ज्योति बिंदु स्वरूप हैं, जो अभी भारत भूमि पर अवतरित होकर स्वर्णिम भारत बनाने का महानतम कार्य कर रहे हैं। आज भारत माता जो पाँच विकारों की ग़ुलामी में जकड़ी है जिन्हें शोभायात्रा में प्रतीकात्मक रूप से भी दिखाया गया, उसे फिर से सोने की चिड़िया बनाने का भागीरथ कार्य भारत भाग्यविधाता परमात्मा कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप ही यह भारत फिर से दैवी राजस्थान बनेगा। जहाँ श्री लक्ष्मी श्रीनारायण का एकछत्र सुख-शांति-समृद्धि सम्पन्न राज्य होगा। इसके लिए परमात्मा आकर हमें श्रेष्ठ कर्म करना सिखला रहे हैं और हमारे ही कर्मों से हम अपने लिए दैवी दुनिया स्वर्ग बना रहे हैं।

शोभा यात्रा सेवाकेंद्र से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना चौक के निकट स्थित सेवाकेंद्र पर आकर समाप्त हुई।

4 फ़रवरी (बुधवार) को दोपहर 2 बजे 90वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती का न्यू पेट्रोल पंप के सामने मंगल भवन में भव्य आयोजन होने जा रहा है। आशा बहन ने समस्त नगरवासियों से इस कार्यक्रम में इष्ट-मित्रों सहित पधारने का आह्वान किया।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से ब्रजेश भाई, शशि रंजन भाई, रणबीर भाई, सतेंद्र भाई, शंकर भाई, दिलीप भाई, इंद्रजीत भाई सहित दर्जनों भाई-बहन शामिल थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!