ग्राम पंचायत पूछडी सेन्ट जोन्स स्कूल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर
रामनगर /हल्द्वानी -13, जनवरी 2026
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रामनगर की न्याय पंचायत जोगीपुरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूछडी सेन्ट जोन्स स्कूल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट एवं उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन,लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचाँई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को लाभ पहुॅचाया गया।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 211 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री मनजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, ग्राम प्रधान नरगिश साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रहें।
शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।






Total Users : 10074352
Views Today : 397