अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद
दरभंगा, 16 जुलाई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष मद्य निषेध समकालीन अभियान के तहत फेकला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गोपनीय सूचना के आधार पर फेकला थाना अंतर्गत ग्राम चक्का निवासी शिवशक्ति ठाकुर (पिता – वरुण ठाकुर उर्फ इंजौरी ठाकुर) के घर पर विधिवत छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
बरामदगी का विवरण:
90 बोतल बीयर (कुल मात्रा: 45 लीटर)
1970 पाउच ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (कुल मात्रा: 354.6 लीटर)
पुलिस द्वारा सभी बरामद सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।






Total Users : 10068081
Views Today : 1101