एलईडी बल्ब निर्माण कार्य व्यापार का हुआ उद्घाटन
सिंघिया प्रखंड के मिल्की गांव में रविवार को दो शिक्षित युवकों ने एलईडी बल्ब निर्माण करने का व्यापार शुरू किया है।जिसका उद्घाटन अवकाश प्राप्त असिसटेंट निदेशक पर्यटन विभाग बिहार सरकार सत्यानंद सिंह व अवकाश प्राप्त प्रोफेसर टून टून प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व विद्वान पंडित से विधिवत पूजा-पाठ किया गया।मौके पर अवकाश प्राप्त स्टेशन मास्टर समीर सिंह,लड्डू सिंह,कुमोद मिश्र,डाॅक्टर अनिल सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे। बताते चले कि एलईडी बल्ब निर्माण कार्य शुरू होने से गांवों में खुशी का माहौल है।बल्ब निर्माण कार्य शुरू करके स्वरोजगार शुरू करने वाले युवक टिंकू सिंह और टन टन सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी यूट्यूब पर सीखकर शुरुआत किया है।उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के एलईडी बल्ब बनाया जाएगा। निर्मित गारंटी युक्त 9 वाट का बल्ब 45 रूपये से 65 रुपये में मिलेगा, जो मार्केट रेट से बहुत सस्ता है।






Total Users : 10068788
Views Today : 1857