अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध ने की बड़ी कार्रवाई !
सिवान जिला के मंटू चौरसिया एवं मनोज कुमार चौरसिया अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सिवान जिले के जामो थानांतर्गत दिनांक 07.12.2025 को बिहार STF की विशेष टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1. मंटू चौरसिया एवं 2. मनोज कुमार चौरसिया दोनों थाना जामो बाजार जिला सिवान को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में जामो थाना कांड संख्या- 428/25 दर्ज किया गया।
बरामदगीः-
1. अवैध मादक पदार्थ (गांजा)- 4.900 कि.ग्रा.
2. मोबाइल-02
उल्लेखनीय है कि 02.12.2025 को बसंतपुर थाना अंतर्गत हुए ज्वेलरी दुकान लूट कांड में वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं कांड के उद्भेदन के क्रम में अपराधियों के छिपने वाले संभावित ठिकानों पर जामो थाना अंतर्गत ग्राम राछोपाली स्थित मंटू चौरसिया के घर की तलाशी के क्रम में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ।






Total Users : 10068828
Views Today : 2005