Explore

Search

March 5, 2026 12:33 am

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भवन निर्माण विभाग का पदभार ग्रहण किया

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भवन निर्माण विभाग का पदभार ग्रहण किया

पटना ,मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज भवन निर्माण विभाग का पदभार ग्रहण किया और इसके साथ ही उन्होंने विभाग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का अपना दृष्टिकोण साझा किया।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं नई निर्माण परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन, उत्कृष्ट निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करना, और समयबद्ध निष्पादन हैं। उनका मानना है कि इन मापदंडों पर ध्यान देने से विभाग न केवल आम जनता के विश्वास को बनाए रखेगा, बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित कर सकेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में युवा अभियंताओं को ज्यादा अवसर दिए जाएंगे, ताकि उनकी ऊर्जा और नए विचार विभाग में सकारात्मक बदलाव ला सकें। मंत्री चौधरी ने यह निर्णय लिया है कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से भवन निर्माण विभाग में आधुनिक कार्यसंस्कृति का संवर्द्धन होगा।

“मैं पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूंगा,” मंत्री चौधरी ने कहा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी नेतृत्व में विभाग न केवल योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनता को बेहतर और अधिक टिकाऊ निर्माण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सेवा देगा।

पदभार ग्रहण समारोह में विभागीय अधिकारी, वरिष्ठ इंजीनियर और कर्मचारियों ने मंत्री चौधरी का स्वागत करते हुए उनके दृष्टिकोण का समर्थन किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!