सिंघिया में स्व. रेखा हीरा सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, विधायक व एमएलसी ने काटा फीता
Samastipur जिले के Singhia Block में स्वर्गीय रेखा हीरा सिंह स्मृति कप के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस टूर्नामेंट में नरमा और पोखराम टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक Birendra Kumar और एमएलसी Tarun Kumar Choudhary ने संयुक्त रूप से लाल फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया।
इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के आयोजक पूर्व मुखिया सह वार्ड पार्षद निरंजन सिंह, विशाल सिंह, मो. जावेद, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, रामचंद्र प्रधान, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू और उप प्रमुख रिंकू सिंह समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना के साथ मैच खेलने की अपील की। वहीं आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। ⚾






Total Users : 10070045
Views Today : 1179