Explore

Search

February 5, 2026 3:41 am

नालंदा में घूसखोर राजस्व कर्मचारी को 45हजार रु0रिश्वत लेते निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

नालंदा में घूसखोर राजस्व कर्मचारी को 45हजार रु0रिश्वत लेते निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

बिहार के नालंदा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है. राजगीर अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जमीन के दस्तावेजों को सुधारने के एवज में उसने परिवादी से मोटी रकम की डिमांड की थी. शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने उसे घूस के पैसे के साथ अरेस्ट कर लिया.

जमीन का परिमार्जन के नाम पर घूस: गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम अखिलेश साह है, वह राजगीर अंचल कार्यालय में पदस्थापित है. उसके खिलाफ 30 जनवरी को नालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र रटना गांव निवासी राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी शिकायत को निगरानी विभाग ने गंभीरता से लेते हुए सत्यापन करना शुरू किया.
इसी कड़ी में मंगलवार शाम को पटना से आई निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर छबिलापुर रोड स्थित लोदुआ पुल के पास आरोपी राजस्व कर्मचारी को 45000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
निगरानी विभाग के डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले जा रही है. जहां पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

“जमीन के दस्तावेजों को सुधारने के लिए राजस्व कर्मचारी ने परिवादी राजीव कुमार से उसके बदले मोटा डिमांड किया था. इस संबंध में 30 जनवरी को शिकायत दर्ज की गई थी. प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर एक धावादल का गठन किया गया. आज कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश साह को पैंतालीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है.”- अखिलेश कुमार, निगरानी डीएसपी, पटना

क्या है मामला?: असल में परिवादी राजीव कुमार (पिता रामाधार सिंह) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना स्थित कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि आरोपी राजस्व कर्मचारी उनसे जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत का सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. जिसके बाद मंगलवार को निगरानी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!