समस्तीपुर : दो बच्चों की मां गांव के युवक संग हुई फरार, 5 लाख नगद व जेवरात लेकर गायब, पति जमीन बेचकर घर में रखा था रूपये
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ दो बच्चे की मां के फरार हो गयी। घटना को लेकर पति ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में गांव के आर्यन कुमार उर्फ विक्की पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी अपने साथ 5 लाख व सोना व चांदी का जेवरात लेकर गायब हुई है। यह रुपए दो कट्ठा जमीन बेचकर मकान बनाने के लिए रखा था। इस रुपए में उसके तीन भाईयों का हिस्सा था। उसकी पत्नी को धन के लालच में झांसा देकर आरोपित युवक ने ऐसा किया है। कहा है कि आरोपित कभी भी उसकी पत्नी के साथ अप्रिय घटना कर सकता है।
Author: K k sanjay
Post Views: 223






Total Users : 10068911
Views Today : 450