Explore

Search

March 4, 2026 8:48 pm

SSP NAINITAL के कड़े निर्देशों पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का अभियान

SSP NAINITAL के कड़े निर्देशों पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का अभियान

लालकुआं पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त एक महिला तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार

महिला के कब्जे से 52 पाउच (लगभग 18 लीटर) कच्ची शराब, तथा पुरुष के कब्जे से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद

हल्द्वानी – 28,दिसंबर 2025
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआँ, दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दो अलग अलग मामलों में एक महिला तथा एक पुरुष को अवैध कच्ची/ देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पहला प्रकरण

गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट ,निवासी वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर, कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को अभियुक्ता का घर वार्ड नंबर दो लालकुआँ से 52 पाउच ( लगभग 18 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR NO 243/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

दूसरा प्रकरण

हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुन पुर कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल को बेरी पड़ाव गोला गेट लालकुआँ से 52 टैट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0. 244/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम

1- उप निरीक्षक शंकर नयाल
2– म0उ0नि0 वंदना चौहान
3-का0 मनीष कुमार
4- का0 कुबेर राणा
5-का0 आनंद पुरी
6-का0 तरुण मेहता

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!