Explore

Search

March 4, 2026 8:48 pm

31st और नव वर्ष के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की कवायद जारी

31st और नव वर्ष के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की कवायद जारी

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत देर रात तक ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध एल्कोमीटर से की गई सघन चेकिंग

साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं सुगम पर्यटन के लिए जिले के बॉर्डरो पर वाहन रोककर लगाए जा रहे हैं निर्धारित रूट/मार्गो के स्टीकर

हल्द्वानी – 28, दिसंबर 2025
31st और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के सकुशल आयोजन हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था हेतु कवायद शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा देर रात तक ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध चेकिंग चलाकर एल्कोमीटर के द्वारा वाहन चालकों की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। यातायात के भारी दबाव को रेग्यूलेट करने, यात्रियों की सुविधा के लिए तथा सुगम पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के बॉर्डरो पर स्थापित बैरियरों पर नैनीताल पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर निर्धारित रूट/मार्गो पर वाहनों के आवागमन हेतु संबंधित रूट के स्टीकर लगाए जा रहे हैं और वाहनों को उनके गंतव्यों को भेजा जा रहे है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!