नवीन ने पंचायती राज निदेशक का कार्यभार संभाला
पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने पंचायती राज निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। निदेशक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, पंचायत सरकार भवन, जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन निर्माण की जानकारी ली। उन्हें पंचायतीराज के निदेशक बनने पर सिंघिया प्रखंड के कांग्रेस नेता मोरवारा निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के खासकर सिंघिया प्रखंड में विकाश कार्य अच्छे ढंग से होगा
Author: K k sanjay
Post Views: 194






Total Users : 10068797
Views Today : 1886