Nitish Kumar ने U-19 World Cup 2026 विजेता वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये देकर किया सम्मानित
पटना: Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार के गौरव वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट में नई उम्मीद जगाई है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रौशन करें।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






Total Users : 10064052
Views Today : 216