Explore

Search

June 20, 2026 10:40 am

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में चोरी कांड का खुलासा, 14 लाख नकद के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में चोरी कांड का खुलासा, 14 लाख नकद के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना (गरहाँ ओपी) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिधौल स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद 14 लाख रुपये सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
क्या है मामला?
दिनांक 09.02.2026 को सिधौल स्थित एक प्लाई फैक्ट्री से अज्ञात चोरों द्वारा 51 एल्यूमिनियम प्लेट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में अहियापुर थाना (गरहाँ ओपी) कांड संख्या-265/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम ने की कार्रवाई
कांड के सफल उद्भेदन हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 21.02.2026 की रात्रि प्राप्त गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने:
संजीत कुमार (थाना-कांटी) को नकद 14 लाख रुपये, चेकबुक एवं बिलिंग बुक के साथ गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर सहयोगी अभियुक्त हर्ष कुमार उर्फ गोलू कुमार (थाना-बोचहां, जिला-मुजफ्फरपुर) को भी गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
₹14,00,000 नकद
08 चेकबुक
01 मोबाइल
01 बिलिंग बुक
आगे की कार्रवाई
पुलिस द्वारा मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!