Explore

Search

March 3, 2026 1:53 pm

महिला एवं बाल विकास निगम, शिवहर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर  शपथ दिलाया गया

 

महिला एवं बाल विकास निगम, शिवहर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर शपथ दिलाया गया

महिला एवं बाल विकास निगम, शिवहर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती किसलय शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा बाल विवाह मुक्ति पर शपथ समारोह “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान का हिस्सा है, जिसे 27 नवंबर 2024 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने शुरू किया था। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह को समाप्त करना है।
उन्होंने बताया है कि यह अभियान शिक्षाण संस्थानों, पंचायतों, पुलिस थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जाता है, जहाँ अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और नागरिको को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक रूप से शपथ लेते हैं। शपथ का मुख्य सार यह है कि वे बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई और अपराध मानेंगे, इसका विरोध करेंगे और इसकी सूचना अधिकारियों को देंगे ताकि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और एक सम्मान अधिकार का अवसर मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!