Explore

Search

March 7, 2026 4:49 am

दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के पंकज की भी मौत

दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के पंकज की भी मौत

राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में लगभ10लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 5 लोगों की पहचान हो चुकी है. 5वें मृतक की पहचान 22 वर्षीय पंकज सहनी के रूप में हुई है जो बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. वह ओला/उबर चलाते थे. जानकारी सामने आई है कि वह अपने एक रिश्तेदार को पुरानी दिल्ली स्टेशन छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया और उनकी मौत हो गई.
पंकज से दादा, निकेश ने आखिरी बार लगभग 4.30 बजे बात की थी. इस दौरान पंकज ने कपड़े न धुलने की बात कही थी. वहीं, कुछ देर बाद दादा ने फिर उसी नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद आ रहा था. ब्लास्ट की खबर सुनने के बाद पंकज के परिजनों ने उसे पूरी रात ढूंढा. लेकिन कुछ पता नहीं चला
वहीं, मीडिया में प्रसारित कार की एक तस्वीर से उन्हें पता चला कि पंकज की मौत हो गई है. पंकज की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया.

ब्लास्ट से पहले की i20 कार की आई तस्वीर

ब्लास्ट से ठीक पहले की i20 कार की पहली तस्वीर भी आ गई है. जिसके अनुसार 3 घंटे तक लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास की पार्किंग में कार खड़ी थी. वहीं, कार दोपहर 3:19 बजे बने पार्किंग में दाखिल हुई थी और 6:48 पर पार्किंग से बाहर निकली थी. इसके बाद ही धमाका हो गया.
दिल्ली कार ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई i20 कार फरीदाबाद के रॉयल कार जोन नाम के कार डीलर्स से खरीदी गई थी. यह कार जोन फरीदाबाद के सेक्टर 37 में स्थित है और दिल्ली से बेहद करीब है. यह लोग यूज्ड कार को खरीदते थे. हालांकि, इस कार जोन के लोगों से जब बात करने की कोशिश की गई तो तमाम मोबाइल नंबर अब बंद जा रहे हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!