Explore

Search

February 10, 2026 3:23 am

सिंघिया प्रखंड के लोग देश आजादी के बाद भी आजाद नहीं बच्चे को पढ़ने के लिय एक भी डिग्री कॉलेज आईटीआई कॉलेज नहीं है

सिंघिया प्रखंड के लोग देश आजादी के बाद भी आजाद नहीं बच्चे को पढ़ने के लिय एक भी डिग्री कॉलेज आईटीआई कॉलेज नहीं है

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड जो पहले बिहार में अपने आपको को परिचय के लिय किसी का मोहताज नहीं था चुकी सिंघिया सुरक्षित विधान सभा था लेकिन विधान सभा तो टूट कर चला गया ।मगर अभी के परिवेश में बच्चे को पढ़ने के लिय सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज आईटीआई कॉलेज नहीं है ।पहले तो बच्चे लोग पढ़ाई पर थोड़ा कम ध्यान देते थे लेकिन अब लोग इतना जागरूक हो गया है कि डिग्री तो छोड़िए बच्चे लोग पीजी तक का पढ़ाई करने में पीछे नहीं हट रहा है ।जिस कारण दूसरे जगह डिग्री की पढ़ाई करने जाना पड़ता है ।इससे लड़का के बदले लड़की के साथ बहुत परेशानी होता है।जब की पिछले विधान सभा चुनाव में महेश्वर हजारी को मंत्री बनने पर वे सिंघिया वासी को आश्वासन दिए थे कि सिंघिया के लड़की को दूसरे जगह डिग्री की पढ़ाई करने के लिय भटकना नहीं पड़ेगा ।पास करवा दूंगा।लेकिन उनके मंत्री कार्यकाल का 5वर्ष पूरा हो गया तथा यह सिंघिया पहले की तरह जस के तस है हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने सूबे के सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का  निर्णय तो लियस है कब तक धरातल पर लागू होता है ,वही यहां के लोगों ने नगर पंचायत में ही डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग किया है तो कुछ लोगों ने खिलाड़ी  बच्चों के लिए खेल प्ले मैदान निर्माण का भी मांग किया है
इसलिए हम लोग कह सकते है कि अभी भी सिंघिया प्रखंड के लोग आजादी मिलने के बाबजूद आजाद नहीं है ।जबकि इसी समस्तीपुर जिले के अन्य प्रखंड में डिग्री कॉलेज आईटीआई कॉलेज है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!