Explore

Search

March 15, 2026 7:13 pm

सिंघिया पीएचसी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सिंघिया पीएचसी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  एक भावुक क्षण देखने को मिला, जहां डॉक्टर अजय कुमार कुंवर, डॉक्टर श्रवण कुमार सिंह, कार्यालय प्रधान बड़ा बाबू मिथिलेश कुमार झा, एएनएम अमोल कुमारी और देवयानी कुमारी के सेवानिवृत्ति होने पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम.एम. अंसारी ने की। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को मिथिला परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून, फार्मासिस्ट संजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद महफूज, अरुण सिंह, राम प्रवेश सिंह, देवेंद्र सिंह, मृत्यंजय सिंह, दिनेश कुमार, मानस सिंह, रमेश सिंह, अवलेश सिंह, कुमारी माधुरी ,विकास कुमार ,मुकेश कुमार ,नीरज कुमार , बिजय कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
वहीं समारोह के दौरान मिथिलेश कुमार झा भावुक हो उठे, जिसे देखकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कई लोग भी भावुक हो गए। बताया गया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का सेवाकाल अत्यंत सराहनीय रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!