पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोटर अधिकार यात्रा दौरान अपशब्द कहने के मामले में सिमरी थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अपशब्द कहने का जो वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था, उसकी जांच साइबर थाने की ओर से की गई है। इसमें कुछ को सत्यापित किया गया है। इस आधार पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की भवानीपुर पंचायत के भपुरा निवासी अनीश कुरैशी के पुत्र मो. रिजवी उर्फ राजा ( 25) को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव आदि आइएनडीआई नेता के स्वागत में सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर बने मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया था।






Total Users : 10068061
Views Today : 853