Explore

Search

March 4, 2026 9:39 pm

एक्सरे रुम के बाथरूम में एक घंटे तक एक महिला को बंद रहने पर हो हंगामा,मौके पर जॉच में जुटी पुलिस

एक्सरे रुम के बाथरूम में एक घंटे तक एक महिला को बंद रहने पर हो हंगामा,मौके पर जॉच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर सदर अस्पताल में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। एक्स-रे रूम करीब 1 घंटे तक अंदर से बंद था। बाहर मरीज एक्स-रे कराने के लिए इंतजार कर रहे थे। हंगामे के बाद गेट खुलवाया गया तो बाथरूम से एक लड़की निकली।

लोगों ने कर्मचारियों पर गलत गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस बीच लड़की धौंस दिखाकर मौके से फरार हो गई। बवाल बढ़ने पर नगर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। उधर लड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने जबरन गेट खुलवाया

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम इमरजेंसी से कई मरीज को एक्स-रे कराने के लिए भेजा गया था। लेकिन वहां पर काम बंद था और गेट अंदर से बंद कर रखा था। वहां मौजूद मरीज काफी देर तक इधर उधर भटकते रहे। इस दौरान पता चला कि अंदर कर्मी के अलावा एक लड़की भी है। जिसके बाद लोग भड़क गए। जबरन गेट खुलवाया गया।

अंदर से एक लड़की निकली। पूछने पर खुद को मरीज बताया। हल्ला होने पर मौके से फरार हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा काफी बढ़ गया। मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। इस दौरान हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है

एक्स-रे केंद्र के कर्मी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि सारा काम ऑनलाइन किया जाता है। इमरजेंसी से मरीज पहुंचे थे। उन्हें ऑनलाइन पुर्जा कराने के लिए बोला गया था। एक मरीज बाथरूम गई थी, जिसको लेकर लोग गलत आरोप लगाने लगे।

वहीं, उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि अभी पूरे मामले की जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं है। जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करेंगे। सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Check out P News (@pnewsbihar): https://x.com/pnewsbihar?t=JgUCiN7VpTREOVgyd1QsiA&s=08

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!