Explore

Search

March 16, 2026 6:55 am

सिंघिया में व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष ने किया तिरंगा झंडोत्तोलन

सिंघिया में व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष ने किया तिरंगा झंडोत्तोलन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार उर्फ दिलीप सिंह ने बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज का झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता,प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, उप-प्रमुख रिंकू सिंह, अंचल अधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, बृजेंद्र सिंह, मुरारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा सहित अरविंद सिंह, शशि सिंह, इंद्रदेव गिरी, रौशन सिंह, अरुण शेखर कुंवर, मिथिलेश सिंह, निरंजन सिंह, राम कृपाल महतो, सुबोध सिंह, राम किशोर सिंह, विमल राय समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!