दरभंगा SSP कार्यालय में जनसुनवाई: 13 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, 7 दिन में समाधान का निर्देश
Darbhanga में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार (06 मार्च 2026) को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान सदर (1) और सदर (2) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के एसडीपीओ, सदर व बिरौल अंचल पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा, सामान्य शाखा, विश्वविद्यालय थाना, बहादुरपुर थाना, बहेड़ा थाना, लहेरियासराय थाना तथा हायाघाट थाना से जुड़े मामलों सहित कुल 13 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि लोगों को न्याय और सहायता समय पर मिल सके।






Total Users : 10069763
Views Today : 161