पूर्वी चंपारण: वायरल वीडियो मामले में छापेमारी, एक जवान शहीद, दो अपराधी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण: चकिया थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो अपराधी मारे गए। साथ ही अपराधियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को चकिया थाना में वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडन ठाकुर अपने गिरोह के साथ हथियार छुपाकर अपने दोस्त के घर में छिपा हुआ है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान कुडन ठाकुर, पं–फु्देन ठाकुर और उसके गिरोह के अन्य सदस्य पर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया।
स्व-रक्षा में की गई कार्रवाई में कुडन ठाकुर और उसके गिरोह का सदस्य प्रियांशु कुमार गोली लगने से मारे गए। इस कार्रवाई में अन्य दो अभियुक्त, उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:
कार्बाइन – 01
पिस्टल – 02
कट्टा – 02
जिंदा कारतूस – 05
खोखा – 17
कुडन ठाकुर का अपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिसमें कई पहले दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की अग्रिम कार्रवाई जारी है और अपराधियों के अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Police की बड़ी सफलता: सीतामढ़ी में ₹25 हजार का इनामी आरोपी बाबुल कुमार गिरफ्तार
March 16, 2026
8:47 pm
“बिहार में बड़ा पुलिस ऑपरेशन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 अपराधी गिरफ्तार”
March 15, 2026
7:50 pm
देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
March 9, 2026
8:59 pm
थाने में घुसकर पुलिस पर हमला, 14 आरोपी गिरफ्तार
March 9, 2026
8:06 pm

पूर्वी चंपारण: वायरल वीडियो मामले में छापेमारी, एक जवान शहीद, दो अपराधी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद





Total Users : 10075332
Views Today : 2039