बैंक में नौकरी 2026में बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती, 26 फरवरी तक करें आवेदन
देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 166 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन, एमबीए/पीजीडीएम, सीए/सीएफए/सीएमए जैसी संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 40 वर्ष तय की गई है, जिसमें नियमानुसार छूट भी लागू होगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लगभग ₹64,820 से ₹1,05,280 प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन रिटन एग्जाम, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है।






Total Users : 10061812
Views Today : 657