Explore

Search

March 5, 2026 4:46 am

रिटायर्ड IAS सर्व नारायण यादव अब समाज सेवा में सक्रिय, हसनपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी के रूप में मैदान में

रिटायर्ड IAS सर्व नारायण यादव अब समाज सेवा में सक्रिय, हसनपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी के रूप में मैदान में

बिहार : भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी लंबी और सफल पारी खेलने के बाद सेवानिवृत्त IAS अधिकारी सर्व नारायण यादव अब समाज सेवा में जुट गए हैं। रिटायरमेंट के बाद भी उनमें समाज सुधार और विकास का जज़्बा कम नहीं हुआ है। यही कारण है कि वे अब हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के भावी प्रत्याशी के रूप में क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

जनता के बीच मजबूत उपस्थिति

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में कई नेता भावी प्रत्याशी के तौर पर सक्रिय हैं, लेकिन टिकट देना पार्टी आलाकमान का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, मैं उसे जिताने का काम करूंगा।”

अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वे हसनपुर को आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने बताया कि –

सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

बेरोजगार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना उनका लक्ष्य होगा।

हसनपुर में डिग्री कॉलेज और आईटीआई कॉलेज की स्थापना करवाना।

चीनी मिल से किसानों की समस्याओं का समाधान।

हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का निदान।

प्रशासनिक पृष्ठभूमि

सर्व नारायण यादव की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीतामढ़ी (रुन्नी सैदपुर) में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया –

पूर्वी चंपारण (पकड़ी दयाल) में अनुमंडल पदाधिकारी।

अरवल में राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक।

पूर्वी चंपारण में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन।

मधुबनी में अपर समाहर्ता।

वैशाली में उप विकास आयुक्त एवं प्रभारी जिलाधिकारी।

बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य।

भूमि सुधार विभाग में निदेशक चकबंदी सह विशेष सचिव।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को सम्मान

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपने विचार साझा किए और क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित भी किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!