Explore

Search

March 3, 2026 10:09 am

Samastipur Firing News: JDU नेता सचिन कुमार के घर देर रात फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त

Samastipur Firing News: JDU नेता सचिन कुमार के घर देर रात फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त

 

समस्तीपुर में जदयू नेता के घर फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त — पुलिस ने जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया
समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार देर रात जदयू के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सचिन कुमार के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में घर के बाहर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक जिंदा गोली व खोखा बरामद किया।
पीड़ित नेता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया है। सचिन कुमार ने बताया कि वे एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर सो गए थे। रात करीब 12:30 बजे दो तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि भारत की जीत पर कोई पटाखे फोड़ रहा होगा, इसलिए वे बाहर नहीं निकले।
सुबह उठने पर पता चला कि उनके घर पर गोलीबारी हुई है और उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर दो बार जान से मारने की नीयत से फायरिंग हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!