DIG दरभंगा की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग समिति की बैठक
दरभंगा। आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को बिहार पुलिस के मिथिला क्षेत्र अंतर्गत तृतीय सेवा संवर्ग के कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ प्रदान करने तथा थाना भवनों की मरम्मत संबंधी मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के मनोज कुमार तिवारी ने की।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, पुलिस अधीक्षक मधुबनी, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर उपस्थित रहे, जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर एवं पुलिस अधीक्षक मोतिहारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
बैठक में क्षेत्रीय चयन पर्षद (स्क्रीनिंग समिति) के माध्यम से हवलदार से लेकर प्रारक्ष अवर निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर तक के कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ दिए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न थाना भवनों की मरम्मत, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा कार्यक्षमता बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा भी की गई।
अधिकारियों ने सेवा संवर्ग के कर्मियों के लंबित लाभों के त्वरित निपटारे और थाना स्तर पर सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया, ताकि पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बन सके।






Total Users : 10060929
Views Today : 207