Explore

Search

February 14, 2026 9:49 am

सिंघिया न्यूज अपडेट :सिंघिया प्रखंड के स्वच्छता कर्मी और सुपरवाइजर को 9 महीने से मानदेय नहीं मिला ,भुखमरी शुरू

सिंघिया न्यूज अपडेट :सिंघिया प्रखंड के स्वच्छता कर्मी और सुपरवाइजर को 9 महीने से मानदेय नहीं मिला ,भुखमरी शुरू

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों और पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) को पिछले 9 महीनों से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरी नहीं मिलने से कई परिवारों में भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आने वाले होली पर्व से पहले भुगतान होगा या नहीं—इसको लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
इस संबंध में प्रखंड बीसी मो. सोहराब आलम ने बताया कि कुल 9 महीनों के बकाये में से 3 महीनों का भुगतान पंचायत स्तर पर मुखिया द्वारा 15वीं वित्त योजना से किया जाना है, जो अभी तक नहीं हो सका है। वहीं शेष 6 महीनों का भुगतान प्रखंड स्तर से होना है, लेकिन यह समस्या केवल सिंघिया तक सीमित नहीं बल्कि पूरे बिहार में फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्पन्न हुई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य स्तर से राशि प्राप्त होते ही सभी स्वच्छता कर्मियों और सुपरवाइजर का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
इधर, लगातार मानदेय नहीं मिलने से स्वच्छता कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!