सिंघिया पुलिस की कार्रवाई: शराब कांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिंघिया नगर पंचायत निवासी उमा साफी के पुत्र मनोज कुमार को शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई महीनों से शराब कांड के मामले में फरार चल रहा था।
इस संबंध में श्याम कुमार मेहता, थाना अध्यक्ष, सिंघिया थाना ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम का पालन करने की अपील किया है






Total Users : 10070459
Views Today : 856